Rampur : जेल अधीक्षक बोले-जिला कारागार में आजम को कोई परेशानी नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दो पैनकार्ड मामले में सात साल की सजा होने के बाद जेल गए सपा नेता आजम खां के बीमार होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है। जिसमें जेल अधीक्षक ने बताया कि यह सब गलत है, आजम खां सही हैं।

छह दिन पहले दो पैनकार्ड मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद पिता पुत्र जेल चले गए थे। आजम खां के बीमार होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जबकि उनके करीबी भी इस बात का हवाला दे रहे हैं। 

लेकिन मामले में जेल अधीक्षक राकेश यादव ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी आजम खान की तबीयत खराब होने वाली खबरें निराधार है। जेल चिकित्साधिकारी के अनुसार बंदी का स्वास्थ्य सामान्य है। वह क्वारंटाइन बैरक में ही बंद है। उन्होंने संबंधित पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड की है।

संबंधित समाचार