Bareilly : तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 9 को होगी सुनवाई
विधि संवाददाता, बरेली। शहर में 26 सितंबर को हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित करवाकर उपद्रव करवाने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने एक बार फिर बढ़ा दी है।
मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका पाण्डे की अदालत में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से तौकीर की पेशी हुई। तौकीर की सभी 12 मुकदमों में संबंधित न्यायालय में पेशी हुई। वहीं तौकीर के करीबी नदीम, डॉ. नफीस, फरहान, अनीस सकलैनी समेत 44 लोगों की जिला जेल से वीड़ियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। कोर्ट ने सभी की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए सुनवाई को 9 दिसंबर की तिथि नियत की है।
