बरेली: कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। फेज वन में 25 हजार 760 हेल्थवर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा दो दिनों की स्टेट लेवल की ट्रेनिंग का आगाज हो गया। जिलास्तरीय ट्रेनिंग 17-18 दिसम्बर और ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण 26 दिसंबर …

अमृत विचार, बरेली। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। फेज वन में 25 हजार 760 हेल्थवर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा दो दिनों की स्टेट लेवल की ट्रेनिंग का आगाज हो गया। जिलास्तरीय ट्रेनिंग 17-18 दिसम्बर और ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण 26 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डा. विनीत शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग दिसंबर तक वैक्सीन लगाने के लिए पूरी तैयारी कर लेगा। वैक्सीन जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है। वैक्सीन के आते ही फेज-वन में सरकारी और प्राइवेट 25 हजार 760 हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी संबंध में ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। ट्रेनिंग में ब्लॉक स्तरीय मेडिकल अफसर और निजी चिकित्सकों को शामिल किया गया है। वैक्सीन एएनएम और नर्स द्वारा लगाई जाएंगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि अभी यह जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि वैक्सीन कौन सी होगी या किस कंपनी की होगी लेकिन वैक्सीन किस प्रकार लगाई जाएगी, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन भी 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में नगर निगम, पुलिस अन्य फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों को वैक्सीनेट किया जाएगा।

वहीं, तीसरे चरण में 50 साल से अधिक की उम्र के बुजुर्ग और डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बैठक में डब्लूएचओ के एसएमओ डा. पीवी कौशिक, कोल्ड चेन के डिवीजनल अफसर प्रियांक सिंह, एडीआरए के एसआरसी विवेक आनंद, यूनिसेफ के डीएमसी इरशाद, एमओआईसी डॉ. अजय कुमार, डॉ. संचित शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने भागीदारी की।

संबंधित समाचार