बाराबंकी : दीपाली, रिया और करन बने विजेता, ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत दयानंद महाविद्यालय शेरपुर में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का समन्वय खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा 6, 7 और 8 के कुल 120 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।

लिखित परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले 30 छात्रों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को समूहों में बांटकर दो चक्रों में मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा का संचालन नामित एआरपी आशीष शुक्ल और उमेश कुमार वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की घोषणा की गई।

कक्षा 6 में दीपाली (यू.पी.एस. न्योला करसंडा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निशा (यू.पी.एस. मसौली) द्वितीय और लाजो (यू.पी.एस. मुबारकपुर) तृतीय रही। कक्षा 7 में रिया देवी (यू.पी.एस. हाजीहार) ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंकित (पी.एम.श्री करपिया) ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 8 में करन (यू.पी.एस. चंदनपुर) प्रथम, मोहनी (यू.पी.एस. भयारा) द्वितीय और शालिनी (यू.पी.एस. न्योला करसंडा) तृतीय स्थान पर रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उत्साहवर्धन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के आयोजन में एआरपी आदित्य वर्मा, राजेश यादव, राहत फातिमा, सुरेश चंद्र, विश्वनाथ वर्मा, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मी मौर्या, उमेश कुमार वर्मा, उषा देवी, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र वर्मा और अजय दीक्षित सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

संबंधित समाचार