44th International Trade Fair: उत्तर प्रदेश पवेलियन में लगे स्टालों से जमकर खरीदारी, ODOP से जुड़े हुनरबंदों की हुई सराहना

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2025 का गुरुवार को समापन हो गया। इस बार लगभग 150 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिससे लगभग 5 करोड़ रुपये की बिक्री और व्यापारिक पूछताछ (ट्रेड इन्क्वायरी) दर्ज हुई। यह भी सामने आया कि ओडीओपी गैलरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की विशिष्ट पहचान को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया, जिससे उद्यमियों को नया बाजार मिला और निवेशकों का विश्वास भी बढ़ा।
 
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लखनऊ की चिकनकारी, फिरोजाबाद का ग्लास वर्क, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, सहारनपुर की लकड़ी की कारीगरी, भदोही‑मिर्जापुर की कालीनें, खुर्जा की सिरेमिक्स और अलीगढ़ के मेटल उत्पादों ने दर्शकों को प्रदेश की विविध शिल्प पहचान से परिचित कराया।
 
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने मेले के समापन के अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2025 में उत्तर प्रदेश पवेलियन का दौरा किया। प्रदेश मंडप में अपने राज्य के विविध उत्पादों और उद्यमशीलता की झलक देख राकेश सचान गदगद नजर आए। मेले में राज्य सरकार के सूचना और पर्यटन विभागों के साथ-साथ यूपीसीडा, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण जैसे प्रदेश सरकार के संस्थान भी उत्तर प्रदेश पवेलियन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण और आर्थिक विकास के कार्यों और योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
 
मंत्री ने समापन के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाईयों, भागीदारों को पुरस्कृत करते हुये प्रमाण-पत्र भी वितरित किया व सभी उद्यमियों, कारीगरों, महिला समूहों और स्टार्ट‑अप्स को हार्दिक बधाई दी।
 

यूपी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक

 
इस कड़ी में उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक प्राप्त हुआ। समापन के अवसर अपर आयुक्त उद्योग, उत्तर प्रदेश राजकमल यादव एवं अन्य उच्चाधिकारी भी उत्तर प्रदेश मण्डप में मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार