बरेली : निवेश के साथ विधिक जागरूकता पर किया मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित, न्यायिक अधिकारी को बताईं समस्याएं।

बरेली, अमृत विचार। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में हुई। जिसमें निवेश एवं विधिक जागरूकता पर मंथन किया गया।

प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी वर्ग को निवेश को लेकर हमेशा जोखिम और अनिश्चितता का सामना करता है। उन्होंने विधिक समस्याओं में चालान संबंधी परेशानियां व चेक बाउंसिंग मामले मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी उमाशंकर कहार के समक्ष रखे। मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत/लोक अदालत में चालान संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए अलग काउंटर स्थापित किया जाए। वहीं चेक बाउंसिंग के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई जाए। मुख्य अतिथि  ने कहा कि व्यापारी वर्ग को विधिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यापारियों के लिए अलग से कैंप लगाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

धारा 138 के मामलों में व्यापारियों को निशुल्क विधिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। निवेश जागरूकता सत्र में सेंट्रिसिटी वेल्थ टेक के टेरिटरी हेड अभिषेक खंडेलवाल ने व्यापारियों को म्यूचुअल फंड, एसआईपी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित निवेश के तौर तरीके व बच्चों के भविष्य के लिए धन संचय जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलते समय में व्यापारियों के लिए सही और सुरक्षित निवेश रणनीति बेहद आवश्यक है। इस दौरान  पूनम शर्मा, जसपाल सिंह बग्गा, रजत मिश्रा, आयुष अग्रवाल, परविंदर पाल सिंह, मनजीत सिंह, मनोज गुप्ता, संजू कटिया, मोनू ठाकुर, विजय प्रताप सिंह, गोपाल कश्यप, असीम जौहरी, अंकित सक्सेना, अंकुर सक्सेना, कुमार गौरव शर्मा, दाऊ दयाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, हरजीत सिंह, मनोज बावलिया आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार