UP Weather Update: चक्रवात दित्वाह का असर... उत्तरी पछुआ हवाओं ने बढ़ा दी ठंड, यूपी में तेजी गिर रहा तापमान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाओं के चलते तापमान तेजी से गिर रहा है, ऐसे में जाड़े की तीव्रता बढ़ी महसूस हो रही है। कई जिलों में सोमवार को मौसम बदला है। इस दौरान लखनऊ, कानपुर, इटावा, बरेली में मध्यम शीतलहर की स्थिति है। इस बीच कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। वहीं, चक्रवात दित्वाह के असर से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी आशंका है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अब उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और ठंड का प्रभाव तेजी से महसूस होने लगेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में सक्रिय रहे दो पश्चिमी विक्षोभ अपना प्रभाव खो चुके हैं, जिसके चलते प्रदेश में ठंडी और सूखी पछुआ, उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होने लगी हैं। अगले 3–4 दिनों में तापमान में 2°C से 4°C तक गिरावट की संभावना है। जिसके साथ ठिठुरन और कोहरे दोनों की मौजूदगी मौसम को और सख्त बनाएगी।

लखनऊ में धूप तो निकली, मगर पछुआ हवाओं ने उसकी गर्माहट को कमजोर कर दिया। हवा के झोंकों में ठंडक तेज रही और दोपहर में भी हल्की सिहरन महसूस होती रही। आने वाले दिनों में सुबह और शाम दोनों समय ठंड और गलन का असर साफ महसूस होगा। लखनऊ में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो रविवार रात सात बजे एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए खराब श्रेणी में आता है।

बरेली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 17.9 डिग्री सेल्सियस, सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मुरादाबाद में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के दौरान तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह 11.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। अगर हम हवा की बात करें तो मुरादाबाद में हवा की गति 10.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार