Rampur: गृह क्लेश से परेशान किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। गृह क्लेश के चलते किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी का घर में किसी बात को लेकर  सोमवार सुबह को परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह मानसिक रूप से आहत हो गई। उसने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन घबरा गए। परिजन आनन-फानन में किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को कोई भी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने मृतका के शव को घर ले गए।अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार