आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को मिलेगा कोचिंग का लाभ, UPPCS-2025 मुख्य परीक्षा की निः शुल्क कोचिंग के लिए जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च गुणवत्ता का मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त क्रम में ही यूपीपीसीएस प्री परीक्षा–2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कोचिंग में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी।

गोमती नगर में गुरुवार को आयोजित समाज कल्याण की बैठक संबोधित कर रहे थे। संयुक्त निदेशक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के वे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक न हो तथा जिन्होंने यूपीपीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा–2025 उत्तीर्ण की हो, उन्हें लेटरल एंट्री के माध्यम से कोचिंग में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय प्रारम्भिक परीक्षा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी। कोचिंग में प्रवेश के लिए 2000 रुपये की कॉशन मनी जमा करना अनिवार्य होगा।

 

संबंधित समाचार