Putin India Visit: राजघाट पहुंचे पुतिन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति भवन में दी गई 21 तोपों की सलामी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: भारत की यात्रा पर आये रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पुतिन ने एक-दूसरे को अपने-अपने देश के गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया।

MUSKAN DIXIT (29)

पुतिन ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। पुतिन गुरूवार शाम यहां पहुंचे थे और खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पहुंच कर उनका स्वागत किया था। 

राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित की। पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट पर रखी स्मारिका में भी दस्तखत किए। 

MUSKAN DIXIT (28)

इनपुट- (वार्ता)

संबंधित समाचार