डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा निरस्त करना आलोकत्रांतिक : श्याम लाल पाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी द्वारा 06 दिसंबर को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा पर राज्य सरकार के निर्देश पर रोक लगा दी गयी है। जिसके बाद सपा नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम सपाई हर जगह परिनिर्वाण दिवस मनाएंगे, बाबा साहब की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम आवंटन अचानक निरस्त किए जाने को अलोकतांत्रिक और बाबा साहेब के प्रति दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करार देते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्यक्रम रद्द किये जाने की सूचना तानाशाही और अलोकतांत्रिक कृत्य है। भाजपा सिर्फ वोट के लिए बाबा साहेब का नाम लेती है। हम जनता के बीच जाएंगे। बाबा साहब के अपमान का बदला लेंगे।

संबंधित समाचार