Bareilly: प्रेमी का चाल चरित्र ज्योतिष से करना था पता...प्रेमिका हो गई ऑनलाइन 4.51 लाख की ठगी का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवती को अपनी और अपने प्रेमी की जानकारी ऑनलाइन पता करना महंगा पड़ा गया। युवती ने ठग के झांसे में आकर 4.51 लाख रुपये गवा दिए। जिसके बाद युवती ने अब सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि उसने एक युवक से ज्योतिष के माध्यम से प्रेम संबंध विषय पर बात की थी। जिसके बाद बात करने वाले युवक ने पहले उससे उसकी और उसके प्रेमी की व्यक्तिगत जानकारी ली। उसके बाद पूजा पाठ के नाम पर 1000 रुपये ले लिए। आरोप है कि उसके बाद वह अलग अलग कारण बताकर पैसे की मांग बढ़ाता रहा। 

युवती ने उसकी बातों में आकर कई बार में 4 लाख 51 हजार रुपये डाल दिए। उसके बाद युवती को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। युवती ने जब पैसे देने बंद किएतो वह उसे ब्लैकमेल करके जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने साइबर क्राइम में शिकायत की जिसके बाद करीब 31 हजार रुपये होल्ड हो गए। दूसरी शिकायत करने पर 5 हजार रुपये होल्ड हो गए। युवती की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार