कानपुर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: कई कार्यक्रमों में हुए शामिल, SIR अभियान पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को शहर पहुंचे। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व जिला पदाधिकारियों के साथ एसआईआर अभियान पर चर्चा की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा हम देश के हर पात्र मतदाता का सम्मान करते हैं चाहे वो हमको वोट देता हो या नहीं। आज अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी दल गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ इसलिए दुष्प्रचार कर रहे क्यों कि फर्जी दस्तावेजों से फर्जी वोटर बने लोगों का नाम कट रहा और घुसपैठियों की पहचान हो रही। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा का मूल मंत्र है, भारत माता की जय वंदे मातरम हमारी संस्कृति है। बाबा साहब अंबेडकर जैसे महापुरुषों का कांग्रेस के लोग अपमान करते हैं। बैठक में रामकिशोर साहू, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, जन्मेजय सिंह, अवधेश सोनकर, अनुराग शर्मा, संतोष शुक्ला, रंजीता पाठक, रोहित साहू, सीमा एमबीए आदि रहे। इसके बाद वह जनरलगंज मंडल में राजस्थान भवन पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। 

उन्होंने कहा कि आप सब  बिना लालच के काम करिए, पार्टी आपको कुछ देगी यह न सोचिए। ऐसा भी समय आएगा कि आप ने जितनी कल्पना भी नहीं की होगी उससे कई गुना पार्टी आपको एक साथ दे देगी। यहां रोहित साहू, नवाब सिंह, योगेश पांडे, विकास जायसवाल, सुभाष गौड़, आशीष तिवारी, संतोष राठौर, जय प्रकाश कुशवाहा आदि रहे।

अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया 

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा कानपुर दक्षिण जिले में बर्रा, किदवई नगर और बाबू पुरवा मंडल के शक्तिकेंद्रों की समीक्षा की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के विरोध का भाजपा के बूथ अध्यक्ष जवाब देंगे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दक्षिण जिले में राष्ट्रपाल विद्यालय, यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय और पूर्णचंद्र विद्या निकेतन शक्तिकेंद्र पर प्रवास कर अलग अलग समीक्षा बैठक की।

स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ अध्यक्षों से बूथ के कुल मतदाताओं की संख्या, कुल कितने प्रपत्र बंटे , कुल कितने जमा हुए और छूटे मतदाताओ की गड़ना प्रपत्र की संख्या के बारे में जानकारी ली। पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्य प्रगति रिपोर्ट से संतुष्ट दिखाई दिए और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, बीएलओ, बीएलए टू को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। बूथ अध्यक्षों, बीएलए टू को सम्मानित कर सभी का हौसला बढ़ाया। यहां राम किशोर साहू, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अविनाश चौहान, रघुनंदन भदौरिया, अनूप अवस्थी, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह,मनीष त्रिपाठी आदि रहे।

ये भी पढ़े :  
अयोध्या में सड़क सुरक्षा अभियान : अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर सख्ती, ई-रिक्शा पर कसी लगाम

संबंधित समाचार