महोबा में बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने विस्फोटकों की अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मध्य प्रदेश सीमा …
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने विस्फोटकों की अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मध्य प्रदेश सीमा पर आज बुलेरो सवार तीन लोगों को गुगोरा चौकी के निकट दबोच लिया।
उनके कब्जे से 25 बोरी अमोनियम नाइट्रेटए 5000 एक्सप्लोसिव जिलेटिन छड़ेंए 5000 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद किया। इसके अलावा लाख पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार लोगों में हरनाथ यादव,नईम खान व राज बहादुर श्रीवास शामिल है।
तीनों कबरई कस्बे के रहने वाले हैं। ये लोग काफी समय से इस गैर कानूनी कृत्य में संलिप्त है। बरामद विस्फोटक नोएडा निवासी शिवा यादव की एक्सप्लोसिव मैगजीन से बगैर लिखापढ़ी ले जाया जा रहा था। पकड़े गए तीनों लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
