Shivraj Patil : संसद के दोनों सदनों में शिवराज पाटिल को दी गई श्रृद्धांजलि, उनके योगदान को किया गया याद 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और उच्च सदन के पूर्व सदस्य शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई। शून्यकाल के आखिर में सभापति सी पी राधाकृष्णन ने पाटिल के निधन का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल के संसदीय जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में पाटिल का उच्च कोटि की संसदीय मर्यादाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

वही, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन की सूचना दी। उंन्होने बताया कि पाटिल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया। लोकसभा में सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें और संसद पर 24 साल पहले हुए हमले में मारे गये शहीदों को शुक्रवार को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पाटिल 7वीं से 13वीं लोकसभा तक सात बार सदन के सदस्य रहे। उन्होंने 1991 से 2996 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी। श्री बिरला ने बताया कि श्री पाटिल का उच्च कोटि की संसदीय मर्यादाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनके नेतृत्व में लोकसभा में संसद में विभागों के संबंधी समितियां गठित करने की पहल की गई जिससे विधायिका के प्रति कार्यपालिका की जवाबदेही को और मजबूत करने में सहायता मिली। पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने लातूर में अपने आवास ‘देवघर’ में 90 वर्ष की आज में आज सुबह अंतिम सांस ली। 

ये भी पढ़े : 
Shivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में ली अंतिम सांस  

सोर्स :  (वार्ता) 

संबंधित समाचार