मुरादाबाद: आइसोलेशन से लौटे जेलर की रिपोर्ट फिर आयी पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना वायरस के हमले से लगातार जेल में हड़कंप मचा हुआ है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद जेलर अभी तक जेल वापस नहीं लौट सके हैं। तीन दिन पहले ही एल-थ्री अस्पताल में आइसोलेशन का समय पूरा कर वह घर लौटे थे। अभी ठीक से परिवार के बीच आए भी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना वायरस के हमले से लगातार जेल में हड़कंप मचा हुआ है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद जेलर अभी तक जेल वापस नहीं लौट सके हैं। तीन दिन पहले ही एल-थ्री अस्पताल में आइसोलेशन का समय पूरा कर वह घर लौटे थे। अभी ठीक से परिवार के बीच आए भी नहीं थे कि दोबारा जांच में उनकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई। इस बार उनके साथ उनका बेटा भी संक्रमित पाया गया।

दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जेल में 28 नवंबर की कोरोना जांच रिपोर्ट में एक जेलर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उन्हें शुगर की भी बीमारी है। रिपोर्ट आने के बाद जेलर का शुगर लेवल बढ़ गया था। उन्हें आपातकालीन स्थिति दिल्ली रोड स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस एल-थ्री अस्पताल में उनका इलाज हुआ। कोरोना प्रोटोकाल को पूरा करने के बाद जेलर को अपनों के बीच भेज दिया गया।

उनके संक्रमित होकर ठीक होने के बाद छह बंदी व कैदी भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। घर पर अभी आए तीन दिन ही हुए थे कि उन्होंने 13 दिसंबर को दोबारा जांच कराई, इसकी रिपोर्ट बुधवार की देर रात आई तो फिर खलबली मच गई। जेलर अभी जेल जाना शुरू नहीं किए थे, कि उन्हें फिर होम आइसोलेट होना पड़ा। इस बार उनका 17 साल का बेटा भी संक्रमित मिला है।

जेलर का कहना है कि वह कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि गर्म पानी बेहद जरूरी है। ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। फेस मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखें।

26 और संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ
मानसरोवर के दो बुजुर्ग, आशियाना फेस वन की बुजुर्ग महिला, पाकबड़ा का युवक, डिलारी का युवक, मुगलपुरा की महिला, कानूनगोयाल की महिला, ठाकुरद्वारा का युवक, चंद्र नगर का युवक, टीएमयू कैंपस के तीन युवक, रामगंगा विहार फेस-टू का बुजुर्ग, दीन दयाल नगर का बुजुर्ग, वार्ड नंबर 22 का युवक, ग्रीन पार्क की महिला, लोकोशेड का बुजुर्ग, साईं मंदिर का युवक, गांधी नगर की महिला, रामगंगा विहार फेस वन का युवक संक्रमित मिला है। रैपिड एंटीजन किट से 1461 की जांच हुई। हरथला के दो और मझोला में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। एलथ्री अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार चार भी ठीक हुए। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के सात पुलिस के जवान और होम आइसोलेशन के दो भी स्वस्थ हुए हैं।

संबंधित समाचार