आज का राशिफल : 17 दिसंबर 2025
मेष- आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाओं के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अपच के कारण मुंह में छाले पड़ सकते हैं।
वृष- आज पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। व्यवसाय में नए तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन- आज इससे आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी में पूरे हो जाएंगे। करियर के नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपको जीवनसाथी की सलाह लेनी चाहिए।
कर्क- आज उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के व्यवहार के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आंख-मूदकर विश्वास न करें। कोई महत्वपूर्ण काम अचानक आपको करना पड़ सकता है।
सिंह- आज अपने खर्चों को सीमित और संतुलित रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वर्चस्व की चिंता रहेगी। सामाजिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे।
कन्या- आज प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। नई संपत्ति या मकान आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्यों की जटिलता दूर होगी।
तुला- आज लघु उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिए गलत मार्ग का चुनाव न करें। कुछ निजी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है।
वृश्चिक- आज परिजनों के साथ मौज व मनोरंजन का आनंद लेंगे। आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत हो सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है।
धनु- आज कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को सदैव पहली प्राथमिकता दें। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिए।
मकर- आज नई नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अटके मामलों को धीरे-धीरे सुलझा लेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
कुंभ- आज इसके कारण आपके कई छूटे हुए कार्य पूरा होने की संभावना बन रही है। इन्श्योरेंस जैसे निवेश से उत्तम लाभ प्राप्त होगा। अपने शारीरिक सौंदर्य और फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप समय का बेहतरीन सदुपयोग करेंगे।
मीन- आज लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने संबंधों का लाभ आपको मिल सकता है। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर अत्यधिक ध्यान देना पड़ेगा।
