Stock Market Today: चार सत्र की गिरावट के बाद बढ़त दर्ज, शेयर बाजार में तेजी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी उछले   

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच चार सत्र की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेश में नए सिरे से वृद्धि से भी शेयर बाजारों में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 448.27 अंक चढ़कर 84,930.08 अंक पर और एनएसई निफ्टी 131 अंक की बढ़त के साथ 25,946.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर सकारात्मक दायरे में रहे। 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 595.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 2,700.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today:  मामूली गिरावट के साथ खुले बाजार, ग्लोबल मॉर्केट में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पश्चिम एशिया तनाव के बाच फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, मुंबई लौटने की कर रहीं कोशिश, बोली- मिसाइल गुजरते देखीं
एयर इंडिया का ऐलान: टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए स्पेशल फ्लाइट, वेस्ट एशिया संकट के बीच शुरू करेगा अतिरिक्त उड़ान 
बॉलीवुड ने धूमधाम से मनाई होली, खिलाड़ी कुमार समेत तमाम हस्तियों ने दीं होली की शुभकामनाएं, शांति के लिए प्रार्थना की 
मिडिल ईस्ट संकट के बीच शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल
भारत की चार दिवसीय यात्रा पर फिनलैंड के राष्ट्रपति: व्यापार, निवेश सहयोग मजबूत करने पर जोर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात