Stock Market Today:  मामूली गिरावट के साथ खुले बाजार, ग्लोबल मॉर्केट में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर 25,762.45 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर में तेजी रही। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,171.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 768.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today: रुपये में तेजी लौटने से शेयर बाजार में बहार, बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी हुआ गुलजार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

5 बार ओलंपिक खेलने वाले Veteran Shooter राजा रणधीर सिंह का निधन, एशियाई खेलों में देश को दिलाया था शूटिंग में पहला गोल्ड 
गोरखपुर में हंसी-खुशी राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्त, अब घर पहुंचीं उनकी डेड बॉडी.. परिवारों के आंखों से बहते आंसू-पसरा मातम
कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, पास खड़े पिकअप-मिनी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख, 3 घंटे में पाया काबू
राहुल गांधी के दौरे के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी, 8 महीने बाद एक दिवसीय दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
देखिए वीडियो: मां को देख सीने से लिपटा मासूम ऋषभ...बेटा वापस पाकर पिता की आंख से बहे खुशी के आंसू