Elon Musk net worth: एलन मस्क बने दुनिया के पहले 700 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले इंसान... टेस्ला पे पैकेज बहाली से छलांग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वॉशिंगटन। अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क 700 अरब डॉलर से ज्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए है। फोर्ब्स मैगज़ीन ने यह जानकारी दी है। डेलावेयर शीर्ष अदालत के मस्क के 2018 टेस्ला स्टॉक विकल्प पैकेज को अमान्य करने वाले निचली अदालत के फैसले को पलटने के बाद मस्क की दौलत बढ़ गई, जिसकी अब कीमत 139 अरब डॉलर है।

MUSKAN DIXIT (35)

फोर्ब्स ने कहा कि उसका अनुमान है कि इस फैसले के खिलाफ सफलतापूर्वक अपील करने के बाद मस्क की कुल सम्पति रिकॉर्ड 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। मैगजीन ने पहले मस्क को 600 अरब अमरीकी डॉलर से ज़्यादा सम्पति वाला पहला व्यक्ति बताया था जब स्पेसएक्स ने एक आईपीओ की घोषणा की थी जिसमें कंपनी की कीमत 800 अरब अमरीकी डॉलर थी।

MUSKAN DIXIT (36)

हाल ही में मार्च 2020 तक मस्क की कुल सम्पति 24.6 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई थी। जनवरी 2021 में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उसी साल उन्होंने 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया और 2024 में मस्क की कुल सम्पति बढ़कर 500 अरब डॉलर से ज़्यादा हो गई। मस्क के अलावा ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की कुल सम्पति 400 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुँची है।

संबंधित समाचार