Stock Market Today: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बीच शेयर बाजार में हाहकार, सेंसेक्स-निफ्टी में  गिरावट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.39 अंक टूटकर 84,883.27 अंक पर और एनएसई निफ्टी 122.9 अंक फिसलकर 25,924.05 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,868.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today: घरेलू बाजारों में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ा 

सोर्स : (भाषा)

संबंधित समाचार