फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना पॉजिटिव, 7 दिन के लिए हुए आइसोलेट
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एलिसी पैलेस ने एक बयान में गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही वह विश्व के उन तमाम शीर्ष नेताओं की फेहरिश्त में शामिल हो गए हैं, जो इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इमैनुएल मैक्रों सात दिन के लिए …
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एलिसी पैलेस ने एक बयान में गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही वह विश्व के उन तमाम शीर्ष नेताओं की फेहरिश्त में शामिल हो गए हैं, जो इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
इमैनुएल मैक्रों सात दिन के लिए आइसोलेट रहेंगे। हालांकि, वो काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि फ्रांस में कोरोना संक्रमण के अब तक 24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि यहां पर 59 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। वहीं, बुधवार को 17 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे क्रिसमस और नए साल से पहले मामले बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार रात 8 बजे से रातभर के लिए लॉकडाउन का ऐलान भी किया गया है।
मैक्रों का नाम भी विश्व के उन नेताओं में शामिल हो गया है जो कोरोना का शिकार हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, ये सभी नेता अब स्वस्थ हैं।
