आज का राशिफल : 25 दिसंबर 2025
मेष- आज किसी बड़े लक्ष्य को आप प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जाएगी। पुराने रुके हुए मामलों में प्रगति होगी। धार्मिक कार्यों में आप विशेष रूप से रुचि लेंगे। सहकर्मियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
वृष- आज नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रियल एस्टेट्स से धन लाभ होगा। बीमार लोगों को रोगों से राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। होटल व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
मिथुन- आज भरोसेमंद लोगों की सलाह आपको बहुत काम आएगी। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में गहराई आएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। संतान की शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
कर्क- आज किसी प्रियजन से आपकी बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूंजी निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। दांपत्य संबंधों में परेशानी आ सकती है।
सिंह- आज राजनीति से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा पूरी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या- आज कारोबार को बढ़ाने के ने तरीके अपनाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
तुला- आज सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी कम होगी। विवाहयोग्य जातकों को विवाह के प्रपोजल मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है।
वृश्चिक- आज कोई मूल्यवान वस्तु गुम होने की आशंका है। बड़े निर्णय लेते समय आपको व्यवहारिक रहना होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। क्योंकि इससे आपको त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है।
धनु- आज पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा।
मकर- आज नौकरीपेशा लोग नई जॉब का विचार बनाएंगे। कारोबार में नई डील कर सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेते रहें। आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए।
कुंभ- आज तकनीकी संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। यात्रा सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। अच्छे कार्यों में आप रुचि लेंगे।
मीन- आज आपको अपनी योजनाओं को ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। मेहमानों पर आप धन खर्च करेंगे। आपको नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
