UP: मिलक, बिलासपुर व मासवासी में सड़क हादसों में तीन की मौत
रामपुर, अमृत विचार। मिलक, बिलासपुर और मासवासी क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर में ट्रैक्टर-ट्राली ने एक युवक को टक्कर मार दी, इसमें युवक की मौत हो गई। जबकि मिलक में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, उसकी भी मौत हो गई। वहीं मासवासी में खटीमा पानीपत मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल पीओपी का काम करता था। वह बाइक से गुरुवार शाम को काम निपटाने के बाद वापस घर आ रहा था। बिलासपुर नवीन मंडी के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे पीओपी कारीगर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी आ गए। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें 2 लड़की और एक लड़का है। जिसमें बड़ी लड़की सात साल की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
मिलक,अमृत विचार: जिला बरेली के थाना मीरगंज के गांव शेखूपुरा निवासी सोनू का कहना है कि ग्राम लोहा पट्टी में स्थित मढ़ी पर गुरुवार को भंडारा हुआ था। वह अपने साथी मुकेश और छने ग्राम रतनपुर घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय मुकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों घायलों को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खटीमा-पानीपत हाईवे पर अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौत
पट्टीकला में खटीमा पानीपत फोरलेन मार्ग पर गुरुवार रात को अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। उसके बाद वाहन चालक-फरार हो गया। महिला के शव के टुकड़ों को उठाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार की रात लगभग नौ बजे एक महिला पट्टीकला में खटीमा पानीपत फोरलेन मार्ग पर बाजपुर की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिस महिला के चिथड़े उड़ गए। महिला के शरीर के चीथड़े इधर-उधर बिखर गए। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद फोरलेन मार्ग पर कुछ राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके अंगों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
