महिला रेलकर्मी ने सीबीएस पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मी ने चीफ बुकिंग सुपरवाइजर (सीबीएस) पर छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे नशे में धुत होकर कार्यालय आए चीफ बुकिंग सुपरवाइजर संजीव कुमार ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर उसे बचाया। अयोध्या कैंट जीआरपी के थाना प्रभारी समर सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। वहीं, इस संदर्भ में एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि उक्त महिलाकर्मी के खिलाफ समय से कार्यालय न आने व यात्रियों से टिकट के अतिरिक्त पैसे वसूलने के आरोप लगे थे। इसको लेकर जब सीबीएस ने उसके खिलाफ सख्ती बरती तो उसने पेशबंदी करते मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी।

संबंधित समाचार