बरेली: ये साल घरों में बीता, 2021 में छुट्टियां ही छुट्टियां, जमकर होगी मस्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नया साल 2020 नई उम्मीदों को लेकर आने वाला है। कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर लोगों ने ये साल अपने घरों में ही बिताया है इसलिए सभी को 2021 से बहुत सी उम्मीदें हैं। लोग बेसब्री से नए साल में पड़ने वाली छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि घूमने-फिरने का …

अमृत विचार, बरेली। नया साल 2020 नई उम्मीदों को लेकर आने वाला है। कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर लोगों ने ये साल अपने घरों में ही बिताया है इसलिए सभी को 2021 से बहुत सी उम्मीदें हैं। लोग बेसब्री से नए साल में पड़ने वाली छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि घूमने-फिरने का प्लान बना सकें।

वहीं, इस साल की खासबात यह है कि बस दो ही छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, ऐसे में ज्यादा छुट्टियां बर्बाद नहीं होंगी। हालांकि केंद्र, राज्य और निजी क्षेत्र का कर्मचारी होने के कारण लोगों के लिए छुट्टियों की संख्या भी अलग रहेगी। इधर, जल्द ही कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद है। ऐसे में लोग संक्रमण से बचाव के एहतियात बरतते हुए आने वाले वर्ष की छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकेंगे। आइए डालते हैं एक नजर 2021 के कैंलेडर पर…

जनवरी में एक छुट्टी लेकर चार दिन कीजिए मस्ती
जनवरी के महीने में बस गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। 2021 में 26 जनवरी मंगलवार के दिन पड़ रहा है। केंद्र सरकार और पांच दिन ऑफिस वाले सोमवार की छुट्टी लेकर 4 दिनों की छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। फरवरी में इस साल कोई छुट्टी नहीं है। मार्च के महीने में 2 छुट्टियां पड़ रही हैं। 11 मार्च को गुरुवार के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है। जबकि 28 मार्च को रविवार के दिन होली है।

अप्रैल में छुट्टियां ही छुट्टियां
2021 में अप्रैल के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल को राम नवमी है। ये दोनों ही छुट्टियां बुधवार को पड़ रही हैं। मई के महीने में 12 मई को बुधवार के दिन ईद-उल-फितर की छुट्टी है। वहीं 26 मई को बुधवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है। जून के महीने में कोई छुट्टी नहीं है।

जुलाई में सिर्फ एक छुट्टी
जुलाई में सिर्फ एक छुट्टी है। इस महीने की 21 जुलाई को बुधवार के दिन ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है।

अगस्त में भी एक छुट्टी लेकर चार दिन घूम सकते
2021 में 15 अगस्त की छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दिन रविवार है। 19 अगस्त को गुरुवार के दिन मुहर्रम है। ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी लेकर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार भी 30 अगस्त सोमवार के दिन पड़ रहा है। जबकि सितंबर में कोई छुट्टी नहीं है।

बढ़ जाएगी दशहरे की रौनक
2 अक्टूबर को गांधी जयंती शनिवार के दिन है। 7 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती है। 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन दशहरे का त्योहार है। इस हफ्ते आप तीन दिन की छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। 19 अक्टूबर को मंगलवार के दिन ईद-ए-मिलाद है और 20 अक्टूबर को बुधवार के दिन महर्षि बाल्मीकि जयंती है।

गुरुवार को दिवाली, रविवार तक मनाएं खुशियां
2021 में दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इस हफ्ते भी आप शुक्रवार की छुट्टी लेकर चार दिनों का त्योहार की खुशियां या घूमने की योजना बना सकते हैं। 2021 में 25 दिसंबर को क्रिसमस शनिवार के दिन पड़ रहा है। इस कारण लोगों की एक छुट्टी कम हो जाएगी।

संबंधित समाचार