बरेली: नवादा शेखान में बिजली के तारों पर झूल रहा ‘मौत का करंट’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नवादा शेखान में बिजली के तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मकान के दरवाजों पर बिजली के तार मौत बनकर लटक रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। खंभों के …

अमृत विचार, बरेली। नवादा शेखान में बिजली के तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मकान के दरवाजों पर बिजली के तार मौत बनकर लटक रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

खंभों के अभाव में लकड़ी के खंभों पर झूल रहे बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। कुछ लकड़ी के खंभे तो गल चुके हैं फिर भी उनसे बिजली के तार लटक रहे हैं। कई खंभे जर्जर होने पर टूट भी चुके हैं और उन खंभों के तार हवा में झूल रहे हैं जिससे हादसों का हमेशा भय बना रहता है।

शहर के नवादा शेखान में करीब 15 हजार की आबादी हर समय खतरे से लड़ रही है। क्षेत्र की गलियों में खंभे न लगे होने की वजह से बिजली के तार मकानों के बाहर लटक रहे हैं। इनकी चपेट में आकर कभी भी कोई हादसे का शिकार हो सकता है। स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों से मामले की शिकायत कर चुके हैं मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

पिछले दिनों जब बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए पहुंची तो उन्होंने चोरी का शक जताते हुए उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने की बात कही जिस पर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया था। बाद में क्षेत्र के लोगों ने अपना बिल दिखाया जिसके बाद टीम ने उन्हें बिजली विभाग का उपभोक्ता माना। क्षेत्रवासियों ने अब फिर से बिजली चेकिंग करने आई टीम से शिकायत की है। इसके बाद उन्होंने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार