Moradabad: बेटा न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में महिला थाना क्षेत्र के आदर्श निकट रामलीला ग्राउंड के रहने वाली नीशू को बेटा पैदा न कर पाने पर ससुराल पक्ष ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वहा मौत से जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है।
संभल जिले के गांव बेरनी थाना कुलफतेहगढ़ निवासी विवाहिता के पिता चंद्रपाल ने मझोला पुलिस को ससुराल के पक्ष की तीन महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मझोला पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है।
रविवार को थाना मझोला पुलिस को संभल जिला निवासी चंद्रपाल ने अपनी बेटी नीशू सक्सेना को ससुराल पक्ष द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में तहरीर दी है। तहरीर में चंद्रपाल ने बताया कि उसकी बेटी नीशू की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व गौरव सक्सेना पुत्र भूकन लाल निवासी आदर्श नगर गली 06 निकट रामलीला ग्राउंड लाइनपार के साथ हुईथी। जिसके बाद दोनों को पांच लड़कियां पैदा हुईं, जिनमें से एक की मृत्यु हो गयी थी, वर्तमान में 4 बेटियां इनके पास हैं, उसके कोई पुत्र नहीं हो सका।
इसी बात को लेकर बेटी पिछले कई सालों से पति गौरव सक्सेना व सास रानी ननद उषा, पूजा, चम्पा व नन्दोई अशोक मेरी बेटी का लड़का पैदा करने के लिए मानसिक उत्पीड़न करते थे। जिसके चलते रविवार को 28 दिसंबर को मेरी बेटी नीशू सक्सेना को सब मिलकर जान से मारने की नियत से पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया है। वह गंभीर रूप से जल चुकी है। सूचना मिलने बेटी की ससुराल पहुंचे तो मौके से सब लोग फरार हो गए थे।
उसने बताया कि नीशू को हमने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जो अपनी जिन्दगी व मौत से जूझ रही है। मझोला कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता ने विवाहिता को जिंदा जलाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने पति गौरव सक्सैना व सास रानी, ननद उषा, पूजा, चम्पा व नन्दोई अशोक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
