विजय हजारे ट्रॉफी में इस दिन से रेलवे के खिलाफ उतरेंगे विराट कोहली, 16 हजार रनों के साथ सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैचों में भाग लेना अनिवार्य किया था। कोहली हालांकि इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला की तैयारी के लिए तीसरा मैच भी खेलना चाहते हैं।

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया, ‘‘फिलहाल, वह खेल रहे हैं। विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता दी है।’’ कोहली दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैचों में शानदार लय में थे। उन्होंने क्रमशः 131 और 77 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कायम किया। कोहली ने 330वीं पारी में इस मुकाम को हासिल कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए भारतीय वनडे टीम आठ जनवरी तक वडोदरा में पहुंचेगी लेकिन कोहली अभ्यास के लिए एक दिन पहले यहां पहुंच सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 11 जनवरी को इसी मैदान पर शुरू होगी। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म