Moradabad: एक्वा स्क्रीन आधारित प्रोजेक्शन मैपिंग एट वाटर बॉडी का संचालन एजेंसी के माध्यम से होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी एसपीवी बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार में हुई। इसमें नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में निदेशक मंडल ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक के रूप में हितेश कुमार, सहयुक्त नियोजक टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग को निदेशक नियुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया।

बैठक में निदेशक मंडल ने मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना एक्वा स्क्रीन आधारित प्रोजेक्शन मैपिंग एट वाटर बॉडी का संचालन रेवन्यू आधार पर करने के लिए एजेंसी चयनित करने के लिए निविदा की प्रक्रिया के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया। इसके अलावा स्मार्ट रोड नेटवर्क के अन्तर्गत आबकारी भवन के सामने से टाउनहाल चौराहे तक के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

निदेशक मंडल मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अन्तर्गत ब्रास फर्नेस फैसिलिटी सेंटर एंड एमएचएससी भवन में स्थापित मशीनरी को गुरु जम्भेशवर विश्वविद्यालय के साथ समन्वय करते हुए विश्वविद्यालय स्तर से इनके प्रभाधी संचालन के बारे में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्मार्ट सिटी के एसीईओ अतुल कुमार, मुख्य अभियंता बिजली विभाग अशोक कुमार चौरसिया, अल्का सिंह, संयुक्त निदेशक, आरसीयूईएस, हितेश कुमार, सहयुक्त नियोजक टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग, कामना शर्मा, स्वतंत्र निदेशक, एके मित्तल जनरल मैनेजर (तकनीकी), सौरभ बन्सल, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, सौरभ गुप्ता, कम्पनी सेक्रेटरी और गौरव चतुर्वेदी आईटी आफिसर आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार