सुलतानपुर : बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइक व कार घायलों का चल रहा इलाज

सुलतानपुर, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट चौकी क्षेत्र के सुलतानपुर धम्मौर मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सड़क हादसा दूबेपुर मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित कार ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी।

सड़क हादसे में बाइक सवार मिगदाद मेंहदी (19) पुत्र जवादुल हसन, निवासी अलीगढ़ अमहट, तथा दूसरी बाइक पर सवार हरिश्याम (45) पुत्र नन्हकू कुमार व द्वारिका बक्श सिंह (43) पुत्र रामकृष्ण सिंह, निवासी भंडरा पूरब पट्टी, थाना कुड़वार गंभीर रूप से घायल हो गए।

cats

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां मौजूद चिकित्सकों ने मिगदाद मेंहदी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है।

सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार