UP: 16वीं बार प्रदेश में रामपुर यूपी 112 अव्वल...इन बिंदुओं पर हर बार खरा उतरी टीम
रामपुर, अमृत विचार। जनपद रामपुर यूपी-112 परफॉरमेंस डैशबोर्ड पोर्टल के रैंकिंग सिस्टम में माह दिसंबर 2025 में प्रदेश में लगातार 16वीं बार प्रथम रहा है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने यूपी-112 टीम को बधाई दी है।
माह दिसंबर 2025 में परियोजना यूपी-112 जनपद रामपुर परफॉरमेंस डैशबोर्ड पोर्टल के रैंकिंग सिस्टम में उत्तर प्रदेश में 93.50 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश में रामपुर ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया है। परियोजना यूपी-112 में परफॉरमेंस डैशबोर्ड पोर्टल के रैकिंग सिस्टम में जनपद रामपुर लगातार माह सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 और माह-जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2025 में लगातार उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम, एक्नॉलेजमेंट, इन रूट, अराइव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीडबैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेंट क्लोजर सिस्टम, अरली अराईव व विजिलेंस जांच रिपोर्ट के अंकों के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है।
पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में रामपुर पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह आपके समर्पण का फल है और इसी प्रकार निरंतरता के साथ प्रयास करते रहें।
पांच जिलों की रैंक
रामपुर - 93.5 अंक
संभल - 91.37 अंक
मेरठ - 88.63 अंक
बरेली - 88.48 अंक
हाथरस - 88.33 अंक
