Bareilly: 16 मिनट पहले आकर निर्धारित समय पर उड़ी बेंगलुरू फ्लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भीषण ठंड में शुक्रवार को मुंबई फ्लाइट के निरस्त रहने के बाद शनिवार को बेंगलुरू फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 16 मिनट पहले आ गयी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरू से फ्लाइट में 134 तो बरेली से बेंगलुरू के लिए 190 यात्री रवाना हुए। बेंगलुरू फ्लाइट के आने का निर्धारित समय दोपहर 2:20 बजे है लेकिन फ्लाइट 2:04 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गयी।

वहीं बरेली से बेंगलुरू फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:55 बजे रवाना उड़ी। शीतलहर में फ्लाइट के निर्धारित समय पर आने-जाने से सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

 

संबंधित समाचार