यूपी परिवहन में बड़ा उलटफेर: 3 RTO और 18 ARTO की नई तैनाती, लखनऊ-वाराणसी-बरेली को मिले नए कप्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: शासन ने तीन आरटीओ समेत 18 एआरटीओ को नई तैनाती दी है। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ प्रशासन) राघवेंद्र सिंह को वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर व अम्बरीश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ बनाया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ में आलोक कुमार यादव को एआरटीओ प्रवर्तन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस आशय के आदेश शनिवार को विशेष सचिव खेमपाल सिंह ने जारी किए हैं। नव प्रोन्नत 18 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। चंपा लाल को सिद्धार्थनगर का एआरटीओ प्रशासन, अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद, कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। वहीं हरिओम को एआरटीओ प्रवर्तन बदायूं, वैभव सोती को एआरटीओ प्रवर्तन बरेली दल, आलोक कुमार यादव को एआरटीओ प्रवर्तन लखनऊ, सतेंद्र कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन मथुरा, विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर का एआरटीओ प्रवर्तन का दायित्व सौंपा गया है। मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, विनय कुमार सिंह को आगरा, कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। उमेश चंद्र कटियार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रायबरेली, गुलाब चंद्र अयोध्या, विपिन कुमार को बागपत, हरिओम को शाहजहांपुर, प्रतीक मिश्रा को फतेहपुर, नीतू शर्मा को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक बनाया गया है।

 

संबंधित समाचार