बार चुनाव: सचिव पद पर दीपक पाण्डेय विजयी...24 वोट से गौरव सिंह राठौर को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार रात रुकी मतगणना बुधवार दोपहर दोबारा शुरू की गई। सचिव पर मतगणना होनी बाकी थी। लिहाजा दोपहर को आखिरी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद दीपक पाण्डेय 24 वोटों से विजयी घोषित किए गए।

सचिव पद के लिए दीपक पाण्डेय और उनके प्रतिद्विंदी गौरव सिंह राठौर के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली। दीपक पाण्डेय 1140 वोट हासिल कर विजयी रहे, उन्होंने गौरव सिंह राठौर को 24 वोटों से हरा दिया। गौरव सिंह राठौर को कुल 1116 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही दीपक पाण्डेय के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मुंह मीठा कर और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इससे पहले बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में मंगलवार की देर रात तक हुई मतगणना में मनोज हरित अध्यक्ष निर्वाचित हुए, लेकिन सचिव पद पर अव्यवस्था की वजह से मतगणना रोक दी गयी थी। सात राउंड की गणना रात में ही पूरी हो गई थी। जिस वक्त मतगणना रोकी गई थी तब भी दीपक पाण्डेय बढ़त बनाए हुए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता