India vs Australia : एडिलेड टेस्ट के पहली पारी में भारत को 53 रनों की बढ़त, ऑस्ट्रेलिया 191 पर सिमटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 191 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 53 रनों की बढ़त मिली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी …

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 191 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 53 रनों की बढ़त मिली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 244 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 74 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन बनाए।

 

अश्विन ने पहली पारी में 4 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। इसके अलावा उमेश यादव ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। शमी को कोई विकेट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान टिम पेन ने नाबाद 73 रन बनाए।

अश्विन ने ढहाया ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर
अश्विन ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर को झटका दिया। उन्होंने डेब्यू टेस्ट खेल रहे कैमरून ग्रीन को 11 रन पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन की बॉल पर स्टीव स्मिथ (1) का कैच विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने लिया। इसके बाद ट्रेविस हेड को 7 रन पर आउट किया। अश्विन ने अपनी ही बॉल पर ट्रेविस का कैच लिया।

संबंधित समाचार