8 जनवरी का इतिहास : इन देशों के बीच हुआ दुनिया की सबसे पहली फोन कॉल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है। 

1026 - सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया। 
1790 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया। 
1884 - प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म। 
1929 - भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का मालेरकोटला में जन्म। 
1929 - नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित। 
1942 - प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म। 
1952 - जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1966 - फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन।
1984 - उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म। 
1995 - समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन। 
2001 - आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल।
2003 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू। 
2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
2009 - कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए। 
2009 - पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। 
2017 - इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल। 
2020 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी।

 

 

 

 

संबंधित समाचार