G Ram G योजना : पंकज चौधरी ने सपा को बताया जाति आधारित पार्टी, कहा- जी राम जी बिल भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को कहा कि विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण कार्यक्रम (जी राम जी) योजना भ्रष्टावार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। पंकज चौधरी ने कहा कि इससे पहले मनरेगा में काफी त्रुटियाँ थीं। 

जी राम जी विधयक के अनुसार कानूनी रूप से 125 दिन का काम मिलेगा। काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। भुगतान की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। अगले पाँच वर्षों में इस योजना के तहत आठ लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना से भारत के गाँव विकसित होंगे। तभी 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न पूरा होगा।

जी राम जी कानून भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। पहले की सरकारों में एक रुपये में से केवल पंद्रह पैसे ही लाभार्थी तक पहुँचता था। अब पूरा पैसा पहुँचेगा। कांग्रेस ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर योजनाएँ चलाईं। उन्होने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं, बल्कि आठवीं बार हो रहा है। 

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चुनाव आयोग का है। हमारा काम है कि इस कार्य को धरातल तक पहुंचाएं। यह सही है कि पहले चरण की मसौदा सूची में दो करोड़ 88 लाख लोगों का नाम नहीं आया है। एक करोड़ 28 लाख शिफ्टेड वोटर हैं। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि बूथ स्तर पर ड्राफ्ट लिस्ट की जाँच करें कि वोटर शिफ्ट हुए हैं या नहीं! जो लोग छूट रहे हैं, उन्हें प्रक्रिया पूरी कराकर जोड़ा जाए। 

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार का बजट आमजन का होता है, इस बार का बजट भी आमजन का ही होगा। समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि पहले सपा यह तय करे कि पीडीए का अर्थ क्या है। कभी पी का अर्थ बदल देती है, तो कभी ए का अर्थ बदल देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है।सपा जाति आधारित पार्टी है।

उन्होने कहा कि कोई भी चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार रहता है। पार्टी कार्यकर्ता 365 दिन कार्य करता है और जनता के बीच रहता है। ब्राह्मण विधायकों के सहभोज पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म