Bareilly: ब्लॉक की वजह से इज्जतनगर मंडल की चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जम्मूतवी मंडल पर पर ब्लॉक के चलते इज्जतनगर मंडल की चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर कठुआ- माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के बीच पुल संख्या-163 व पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल सख्या-137 और 232 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए काठगोदाम से 31 मार्च तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 29 मार्च तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस और काठगोदाम से 30 मार्च तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मुरादाबाद मंडल ने दिसंबर में अर्जित किया 145 करोड़ राजस्व
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल ने दिसंबर 2025 में 145 करोड़ से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया। अनाधिकृत यात्रियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 4 करोड़, यात्रियों से 76 करोड़, माल भाड़े से 56 करोड़ समेत अन्य आय शामिल है।

संबंधित समाचार