ब्राह्मण समाज के लोगों का फर्जी एनकाउंटर : अजय राय

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीते दस वर्षों में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई है।

वे गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था, लेकिन भाजपा सिर्फ समाज का वोट ले रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

संबंधित समाचार