12 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज प्रेम संबंधों को लेकर दिन अत्यंत शुभ है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है। मन में परोपकार की भावना रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। आलस्य से आपको बचना चाहिए।

वृष- आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको धन लाभ होगा। अति महत्वपूर्ण कार्यों को आप समय पर पूरा करेंगे। परिवार में किसी कारण अशांति हो सकती है।

मिथुन- आज घर का वातावरण अत्यंत सुखद रहने वाला है। धार्मिक स्थल में जाने का विचार बनेगा। जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपका मन गदगद हो जायेगा। घर के बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा।

कर्क- आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। उच्च तकनीक के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। आपका मन किसी कारण अशांत रहेगा।

सिंह- आज व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको प्रेमीजन से बड़ा उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर एकाग्र रहेंगे।

कन्या- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दुविधापूर्ण स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखदायक रहने वाला है।

तुला- आज विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षित रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर अत्यंत गंभीर रहेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। बड़े प्रकल्पों में आप निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपका मनोबल थोड़ा कमजोर हो सकता है। असंयमित भोजन के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए।

धनु- आज नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार से आपको धन लाभ मिल सकता है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पैतृक कारोबार में धन लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। लोग स्वार्थवश आपके संपर्क में रहना चाहेंगे। नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में किए गए पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।

कुंभ- आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। आप की उपलब्धियों से आपके अधिकारी अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्य अपेक्षाकृत देरी से पूरे होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी ध्यान देंगे। दांपत्य संबंध अत्यंत प्रगाढ़ रहने वाले हैं।

मीन- आज किसी भी काम में अधिक मन नहीं लगा पाएंगे। वर्तमान वातावरण को लेकर आपको अत्यधिक ध्यान रखना चाहिए। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मशीनरी संबंधी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें।