26 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज का दिन अत्यधिक शुभ रहने वाला है। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
वृष- आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना उत्तम रहेगा।
मिथुन - आज नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए पूरी योजना बना लें। रुके हुए कार्यों में तीव्रता आयेगी।
कर्क- आज किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। सहयोगी आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं। नशे और व्यभिचार से दूरी बनाकर रखें।
सिंह- आज आप किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम गतिशील हो जायेगा।
कन्या- आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शरीर में थोड़ी थकावट हो सकती है, इसीलिये आराम पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें।
तुला- आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक- आज पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें।
धनु- आज जीवनसाथी आपसे पुरानी दबी हुई इच्छा को प्रकट कर सकता है। सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। धार्मिक विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी।
कुंभ- आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क कम करना हितकर होगा। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।
मीन- आज वैवाहिक जीवन को आप पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। जिसके कारण मन कुछ असन्तुष्ट रहेगा।
