2 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज व्यवसाय में वृद्धि हेतु कुछ धन का निवेश कर सकते हैं। पुराने संपर्क से लाभ होगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष- आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है।

मिथुन - आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क- आज आपकी योजनाएं समय पर पूर्ण होंगी। कारोबार में नए प्रयोग लाभकारी हो सकते हैं। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह- आज अव्यावहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। प्रेम-संबंधों में निकटता बढ़ेगी। धार्मिक लोग किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे।

कन्या- आज सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। संपत्ति के विवादों में समझौता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं।

तुला- आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।

वृश्चिक- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से आपके संबंध मधुर होंगे।

धनु- आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।

मकर- आज कोई बड़ा निर्णय न लें। व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नई जॉब ढूंढ रहे लोगों को परेशानी होगी।

कुंभ- आज अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनाएं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस से बहस होने की आशंका है।

मीन- आज प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे। आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे।

संबंधित समाचार