बरेली: सत्ता विरोधी पोस्ट करने पर शिक्षक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मुख्यमंत्री के शहर आने के अगले दिन सत्ता विरोधी सोच रखने वाले एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर सत्ता विरोधी पोस्ट करना महंगा पड़ गया। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत के आधार पर बीएसए विनय कुमार ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जूनियर हाई स्कूल जोखनपुर के सहायक …

अमृत विचार, बरेली। मुख्यमंत्री के शहर आने के अगले दिन सत्ता विरोधी सोच रखने वाले एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर सत्ता विरोधी पोस्ट करना महंगा पड़ गया। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत के आधार पर बीएसए विनय कुमार ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जूनियर हाई स्कूल जोखनपुर के सहायक अध्यापक तपन सिंह मौर्या ने सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि) पर सत्ता विरोधी कई पोस्ट की थी। इसकी शिकायत किसी ने आईजीआरएस पोर्टल पर कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तपन सिंह मौर्या सोशल मीडिया पर लगातार सरकार विरोधी पोस्ट डालते रहते हैं।

इसके सबूत भी प्रस्तुत किए थे। बीएसए ने मामले की जांच कराई तो उसमें सबूत सही पाए गए। सबूतों के आधार पर बीएसए ने उन्हें सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का प्रथमदृष्ट्या दोषी पाया गया है। तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ देवेश राय को दी गई है। 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

संबंधित समाचार