Bareilly : हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे ने चाकू से किया हमला, FIR दर्ज
बरेली, अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। बारादरी थाना पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जगतपुर निवासी कासिम ने बताया कि कुछ लोग गालीगलौज कर रहे थे, जब उसने विरोध किया तो एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी आफताब हिस्ट्रीशीटर एवं बसपा नेता तौफीक प्रधान का बेटा है।
युवक के अनुसार आफताब क्षेत्र में दबंगई दिखाता है और आए दिन लोगों से मारपीट करता है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
