मिर्जापुर में डबल मर्डर से हड़कंप : युवक ने की सौतेली मां और भाई की हत्या, लाश को ठिकाने लगाते समय हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के मड़िहान इलाके में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां और भाई की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन राहगीरों की सतर्कता से मामला उजागर हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मड़िहान बाजार इलाके में राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां ऊषा (55) और उसके बेटे आयुष गुप्ता (30) की मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर आपसी कहा-सुनी के दौरान राहुल ने अपने सौतेले भाई आयुष पर चाकू से हमला कर दिया।

उसकी मां ऊषा ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो राहुल ने उस पर भी चाकू से वार कर दिये। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर कहीं ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में आयुष का शव मड़िहान तिराहे पर गिर गया। जिसकी जानकारी राहुल को नहीं हो सकी। इसके बाद राहुल ने ऊषा का शव पटेवार मड़िहान नहर में फेंक दिया। 

लौटते समय आरोपी जब सड़क पर गिरे आयुष के शव को चादर से ढकने लगा तो वहां मौजूद दो राहगीरों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे राहुल को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर ट्रॉली तथा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी सौतेली मां ऊषा के शव को नहर में फेंकने की बात कुबूल कर ली है। पुलिस की टीम नहर में शव की तलाश में अभियान चला रही है। मिश्रा ने बताया कि आयुष के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव