14 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशांत हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं, वो आपको भाव नहीं देंगे। आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें।

वृष- आज सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वेतन की चिंता हो सकती है। रेस्टोरेन्ट्स से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन- आज आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर अधिक गंभीर नहीं रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कर्क- आज व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस समय आपको काम के साथ आराम की भी आवश्यकता है। शरीर में कुछ थकावट महसूस होगी।

सिंह- आज संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन रहने की संभावना है।

कन्या- आज अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल होगी।

तुला- आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ेगा। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें, जो आपका मनोबल गिराते हों।

वृश्चिक- आज प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यावहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। उच्च अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। इसीलिए सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

मकर- आज आपके कारोबार में अच्छी प्रगति होगी। आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे, उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे।

कुंभ- आज व्यापार में नई साझेदारी को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आनंदित महसूस करेंगे। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर न चूकें।

मीन- आज भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कोई समस्या हो, तो उसे अपने बड़ों से साझा करें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।