जन्मदिन पर लिया मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया बसपा प्रमुख का 70 वां जन्मदिन
लखनऊ, अमृत विचार : बसपा प्रमुख मायावती के 70वें जन्मदिन पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं को 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। विशिष्ट अतिथि सूरज सिंह जाटव ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बसपा के पदाधिकारी, गुरुवार को गांधी भवन में अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के 70वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने हुए बोल रहे थे। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में राकेश कुमार, डॉ. सुशील कुमार मुन्ना, मौजी लाल गौर, गंगाराम गौतम, रामनाथ रावत, हरीश शैलानी, बृजेश चौधरी समेत अन्य जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुस्लिम और गोंड समाज के संयोजक भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के लखनऊ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया।
