बरेली: गुजरहाई गांव में घूम रही बाघिन अचानक हुई गायब, असमंजस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अलीगंज के गुजरहाई गांव में घूम रही बाघिन अचानक से गायब हो गई है। कुछ दिनों तक पग चिह्न मिलने के बाद उसके पग चिह्न भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब उसे ढूंढने के लिए दायरे को नहीं बढ़ाया जाएगा। चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में ही उसे तलाश किया …

अमृत विचार, बरेली। अलीगंज के गुजरहाई गांव में घूम रही बाघिन अचानक से गायब हो गई है। कुछ दिनों तक पग चिह्न मिलने के बाद उसके पग चिह्न भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब उसे ढूंढने के लिए दायरे को नहीं बढ़ाया जाएगा। चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में ही उसे तलाश किया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन को ट्रेस करने के लिए कैमरे लगाने और दायरा बढ़ाने का फैसला लिया था। जब शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने बाघिन के पग चिह्नों को खोजना शुरू किया तो उन्हें कुछ भी नहीं मिला। रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ कई किलोमीटर तक बाघिन के पग चिह्न ढूंढने की कोशिश की मगर कहीं भी पग चिह्न दिखाई नहीं दिए। इसलिए आगे कैमरे लगाने के फैसले को फिलहाल रोक दिया गया है।

यदि आगे पग चिह्न दिखाई देते हैं तो हमारी टीम सीसीटीवी कैमरों को लगाएगी। अन्यथा जिस इलाके में उसे पहले खोजा जा रहा था उसी इलाके में खोजेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की बाघिन फिर से रबर फैक्ट्री में वापस चली गई है। इसलिए उसके पग चिह्न दिखाई नहीं दे रहे हैं या फिर उसे गन्ने के खेतों में कोई बड़ा शिकार मिल गया है जिसे खत्म करने के बाद ही वह बाहर निकलेगी। फिलहाल जब तक उसके नए पग चिह्न नहीं मिलते स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती।

संबंधित समाचार