मुरादाबाद: धर्म छुपाकर किया दुष्कर्म, जबरन कराया धर्म परिवर्तन
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह करने के चार साल बाद एक महिला ने मझोला थाने में तहरीर देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। महिला का कहना है कि युवक ने करीब चार साल पहले अपनी पहचान छुपाकर प्रेम जाल में फांस लिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे धर्म …
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह करने के चार साल बाद एक महिला ने मझोला थाने में तहरीर देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। महिला का कहना है कि युवक ने करीब चार साल पहले अपनी पहचान छुपाकर प्रेम जाल में फांस लिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे धर्म का होने की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करा दिया। बाद में दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप लगाने वाली महिला नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव चौकी के पास की रहने वाली है। महिला ने शुक्रवार को मझोला थाने में तहरीर दी। उसका कहना था कि करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी एक युवक से हुई। महिला का कहना है कि उसने खुद को हिन्दू बताते हुए अपना नाम राज बताया।
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला के अनुसार युवक से शादी करने का जब दबाव डाला तो मालूम हुआ कि वह मुस्लिम है। जिस पर उसने विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। आरोप है कि इसके बाद 18 अगस्त 2016 को युवक के परिजनों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करा दिया। बाद में ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में सीओ सिविल लाइंस अनिल कुमार यादव का कहना है कि अगर कोई मामला संज्ञान में आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
